डुमरी: लुचुत पाठ में ग्रामीणों ने कथित अवैध बॉक्साइट खनन पर की कार्रवाई, दो ट्रक और जेसीबी पकड़ी
Dumri, Gumla | Sep 10, 2026 डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत अंतर्गत लुचुत पाठ क्षेत्र में कथित अवैध बॉक्साइट खनन का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही मझगांव पंचायत की मुखिया ज्योति बहेर देवी ग्रामीणों के साथ देर रात खनन स्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों के पहुंचने की भनक लगते ही मौके पर मौजूद लोग कथित रूप से अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों और मुखिया ने मौके से दो ट्रक और एक जेसीब