पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट की 2 महीने से बैठक नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने पटना में उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में लगातार लूट हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है लेकिन पिछले दो महीने से बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है। मौके पर उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि धनतंत्र और मशीन तंत्र से जबरदस्ती की सरकार बनाई गई है।