गोह: महदीपुर बाजार जाने वाली मुख्य सड़क दलदल में तब्दील, आवागमन में हो रही परेशानी
Goh, Aurangabad | Jul 22, 2026 गोह प्रखंड के महदीपुर गांव वार्ड नंबर 12 में बाजार जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति नारकीय बनी हुई है। बरसात के बाद सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ जमा हो गया है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क पानी और कीचड़ से भरी है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और आम ग्रामीण रोजाना गुजरते हैं। पीठ पर बस्ता लादे बच्चे भी फिसलन भरे रास्ते से जान जोखिम मे