सारनाथ पुलिस को मिली सफलता, चैन स्नैचिंग के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 10, 2026 सारनाथ पुलिस ने चैन स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएनएस से संबंधित आरोपी बबलू जायसवाल पुत्र शंकर जायसवाल निवासी भरलाई, थाना शिवपुर को हृदयपुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया।