टाटगढ़: माता-पिता के साये के बिना तीन बेटियों की शादी, यह केवल एक सामाजिक रस्म नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा की परीक्षा थी
Tatgarh, Ajmer | Apr 26, 2026 टॉडगढ़। रविवार शाम 7 बजे अरावली की वादियों में बसे छोटे से हामा देवरी (काना खेजड़ी) गांव में चार दिन पहले जो हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। कुएं की गहराई में एक साथ बुझी दो जिंदगियों—स्व. अर्जुन सिंह और उनकी पत्नी स्व. अनीता देवी—की खबर ने हर दिल को भारी कर दिया। लेकिन उसी घर में, जहां चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा था, 26 अप्रैल को एक ऐसा दृश्य बना,