संदेश: गयाजी ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार, काजीचक गांव से जुड़ा तार
गया जिले के शेरघाटी थाना और भोजपुर के संदेश थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव से चोरी के सोने के गहने बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 45 ग्राम सोने के विभिन्न आभूषण जब्त किए, जिनमें सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य गहने शामिल हैं।संदेश थाना के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि काजीचक निवासी जितेंद्र