सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना था। इस पहल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिला और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ी।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas
CGkeAshirwadkaDiya
sevasankalpabhiyan
modiat25