ब्यौहारी: पपौंध में मातम: कुछ घंटों में 6 मौतों से दहला इलाका, गांव में अधिकारी नहीं पहुंचे
पपौंध थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में छह लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हिरवार गांव में एक महिला ने कथित रूप से अपनी तीन मासूम बेटियों को कीटनाशक पिलाने के बाद स्वयं भी सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। वहीं बरा बघेलहा गांव में खेलते समय कुएं में गिरने से चार वर्षीय चाचा-भतीजे की जान चली गई। छह मौतों स