सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चोर पशु एवं बाइक चुराते थे, जिनको गिरफ्तार किया गया और उनसे अवैध हथियार भी जप्त किए गए हैं। इस पूरे मामले पर एसपी ऑफिस में एसपी अगम जैन ने आज 20 मार्च दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है।