झालरापाटन: झालावाड़ में कानून व्यवस्था और त्योहारों की तैयारी को लेकर एसपी ऋचा तोमर ने मीटिंग में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिले भर के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ऑफिस की और गुरुवार शाम 5:00 बजे जाति प्रेस विज्ञप्ति में बताया।एसपी ने अधिकारियों को 6 महीने से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।