झालरापाटन: N.H.52 पर दो सड़क हादसों में एक परिवार के 4 लोग घायल, दुर्घटना में युवक घायल, अस्पताल आ रहे परिजनों की बाइक में लगी आग
झालावाड़ के अकलेरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर बुधवार रात को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे बताया कि मानपुरा गांव का कमलेश अपनी पत्नी को ससुराल से लेने जा रहा था। लेकिन अकलेरा टोल नाके के पास दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। बाद में उससे मिलने आ रहे परिजनों की बाइक में भी आग लग गई।