झालरापाटन: हरनावदा सारोला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
झालावाड़ के हरनावदा सारोला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे बताया कि गोवर्धनपुरा का रहने वाला बाबूलाल अपने रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खानपुर जा रहा था, लेकिन सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई।