ग्वालियर गिर्द: एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की, राइफल को पेट से सटाकर ट्रिगर दबाया, 6 राउंड फायर
महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में शनिवार सुबह 7 बजे सुरक्षा ड्यूटी के दौरान डीएससी जवान इसेंद्र सिंह भदौरिया ने अपनी सर्विस SLR राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राइफल ऑटोमेटिक मोड पर करके उन्होंने राइफल की नाल पेट से सटाकर ट्रिगर दबाया जिससे एक साथ 6 राउंड फायर हुए। वे मूल रूप से भिंड के निवासी थे।