बक्सर: सतुआन पर बक्सर के रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, लाखों लोगों ने किया दान-पुण्य
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 जिले में लोक आस्था का पर्व सतुआन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गंगा स्नान के लिए अहले सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों और शहरों से लोग बक्सर पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया।खासकर रामरेखा घाट पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। यहां उत्तर प्रदेश, रोहतास व कैमूर से भी लोग पहुंचे।