बारां: खेराली गांव में तूफान के चलते लोगों के टीनशेड उड़े, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Baran, Baran | Jun 16, 2025 बारां तहसील के खैराली गांव में सोमवार को बारिश और तूफान से ग्रामीणों के भारी नुकसान हुआ है। गांव के कमलेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि मेरे 60 फिट लंबा और 20 फिट छोड़ा टीन शेड तूफान में उड़ गया और चार दिवारी भी टूट गई। इसके साथ ही बहुत सारे विद्युत पोल और उनके साथ ही ट्रांसफार्मर भी गिर गए। पास में ही रामलाल कुम्हार के टीन शेड हवा में उड़ गए।