मकरोनिया में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में डीजे वाहन का लोहे का फ्रेम और साउंड सिस्टम टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यन कोरी निवासी कृष्णा नगर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।घटना का लाइव वीडियो शुक्रवार दोपहर 2 बजे सामने आया है।