फतुहा: सोमवार को सोनारू मोड़ के पास अनियंत्रित हाईवा ने बाइक में मारी टक्कर; बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
Fatwah, Patna | Feb 13, 2024 सोनारु मोड़ के पास हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दी।बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी अखिलेश कुमार के पुत्र सूरज कुमार व मुन्ना गोप के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।सूरज अपने भाई को हॉस्टल छोड़कर अमन के साथ अपने घर गोविंदपुर लौट रहा था तभी यह घटना घटी है।