फतुहा: फोरलेन पर पितांबरपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ हुआ घायल, पटना रेफर।
Fatwah, Patna | Feb 13, 2024 पितांबरपुर गांव के पास फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ घायल हुआ है। अधेड़ की पहचान नालंदा जिले के चिकसौरा गांव निवासी जय नारायण लाल की 42 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल अमित कुमार को आसपास के लोगों ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल अमित को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।