Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

LPG गैस सिलेंडर, कांग्रेस कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

Weir, Bharatpur | Mar 15, 2026

MORE NEWS

बारिश नहीं होने पर मेढकी को पानी पिलाने की परंपरा.........

बारिश नहीं होने पर मेढकी को पानी पिलाने की परंपरा.........

Weir, Bharatpur | Jul 17, 2026

भुसावर कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन पर भजनलाल जाटव का भाजपा पर निशाना, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट — कांग्रेस सरकार के कार्यों का लिया जा रहा श्रेय
भरतपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं धौलपुर-करौली सांसद भजनलाल जाटव ने भुसावर कृषि महाविद्यालय के भवन उद्घाटन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है कि  यह कृषि महाविद्यालय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था और उनके विधायक रहते हुए इसके निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा करा दिया गया था।
जाटव ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि भुसावर में कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कृषि महाविद्यालय के भवन का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भुसावर में कृषि महाविद्यालय की मांग करीब 40 वर्षों से लंबित थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उनके निरंतर प्रयासों पर स्वीकृति दी। आवश्यक वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया और उन्हें इस परियोजना का शिलान्यास करने का अवसर भी मिला।
उन्होंने दावा किया कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय का भवन और अधिकांश आधारभूत सुविधाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका था तथा संस्थान को शीघ्र शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा था।
भजनलाल जाटव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार की इस परियोजना के निर्माण कार्य को रोक दिया, जिससे विकास की गति प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अब उसी कार्य को पूरा कर उसका श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि शिक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने हमेशा महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और यही प्रदेश की वास्तविक पहचान है।

भुसावर कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन पर भजनलाल जाटव का भाजपा पर निशाना, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट — कांग्रेस सरकार के कार्यों का लिया जा रहा श्रेय भरतपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं धौलपुर-करौली सांसद भजनलाल जाटव ने भुसावर कृषि महाविद्यालय के भवन उद्घाटन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया है कि यह कृषि महाविद्यालय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था और उनके विधायक रहते हुए इसके निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा करा दिया गया था। जाटव ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि भुसावर में कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कृषि महाविद्यालय के भवन का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भुसावर में कृषि महाविद्यालय की मांग करीब 40 वर्षों से लंबित थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उनके निरंतर प्रयासों पर स्वीकृति दी। आवश्यक वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया गया और उन्हें इस परियोजना का शिलान्यास करने का अवसर भी मिला। उन्होंने दावा किया कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय का भवन और अधिकांश आधारभूत सुविधाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका था तथा संस्थान को शीघ्र शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा था। भजनलाल जाटव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार की इस परियोजना के निर्माण कार्य को रोक दिया, जिससे विकास की गति प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि अब उसी कार्य को पूरा कर उसका श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि शिक्षा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने हमेशा महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और यही प्रदेश की वास्तविक पहचान है।

Weir, Bharatpur | Jul 17, 2026

LPG गैस सिलेंडर, कांग्रेस कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन - Weir News