झुंझुनू: बासडी गांव के ग्रामीणों ने नई ग्राम पंचायत गठन की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
झुंझुनू जिले के बासडी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे के आसपास जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा और बासडी गाँव को नई ग्राम पंचायत गठन करने की मांग की है, ग्रामीणों ने बताया कि हमारा गांव पोषाणा पंचायत के नीचे आता है जबकि उसकी सीमा उसे लगते ही नहीं हे,ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है,बासडी को नई ग्राम पंचायत बनाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा