झुंझुनू: राजस्थान पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी, झुंझुनूं जिले के 20 थानों के थानाधिकारी बदले गए
राजस्थान में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है. प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध को 10 जनवरी से बढ़ा कर 15 जनवरी किया गया था। वहीं अब राजस्थान पुलिस विभाग में दो दिनों से भारी संख्या में तबादलों की सूची जारी हो रही है। गुरुवार सुबह सामने आई सूची में जिले में चार थानाधिकारियों को जिले से बाहर भेजा गया है।