झुंझुनू: झुंझुनू के सुल्ताना कस्बे में एक निजी अस्पताल में बदमाशों ने की तोड़फोड़, पुलिस पर गाड़ियां चढ़ाने का किया प्रयास
झुंझुनू के सुल्ताना कस्बे में जोड़ियां रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात 11:00 के आसपास बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की और जमकर उत्पाद मचाया सूचना पर सुल्तान पुलिस भी मौके पर पहुंची तो सुल्ताना पुलिस की गाड़ी के पीछे भी कैंपर गाड़ी दौडाई और पुलिस पर भी गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया है