बक्सर: बक्सर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया, संगठन और पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | Apr 23, 2026 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का 168वां विजयोत्सव गुरुवार को जिले भर में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जन शिक्षण संस्थान, मुसाफिर गंज कार्यालय परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को याद किया।