पल्स पोलियों अभियान, जन जागरूकता के लिए रैली आयोजित
------
#श्योपुर-/ पल्स पोलियो अभियान का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून से 30 जून तक किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 28 जून को पोलियों बूथ पर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जायेगी, इसके उपरांत 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर शेष बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने के प्रति जागरूकता हेतु स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा अभिभावको को दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पोलियो उन्मूलन की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है, भले ही उसे पूर्व में कई बार खुराक दी जा चुकी हो।
इसी क्रम में आज विजयपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राघवेंद्र कर्ण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बीपीएम श्री दिलीप डंडोतिया, बीसीएम श्री कमल किशोर सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026