राठ: मवई गांव में खेत में बकरी चरा रहे चरवाहे को दबंग पिता-पुत्रों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज
Rath, Hamirpur | Apr 13, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में स्थित खेतों में बकरियां चरा रहे एक चरवाहे के साथ गांव के ही दबंग पिता पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर चरवाहे को घायल कर दिया। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।