कैराना: कैराना नगर में श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारी तेज, शनिवार को होगा शुभारंभ
कैराना नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौशाला भवन में श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसका शुभारंभ 3 अक्टूबर को किया जाएगा। शुभारंभ से पूर्व शनिवार को दोपहर 2 बजे शिव बारात शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। 4 अक्टूबर को काल जुलूस निकाला जाएगा। काल जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम दोनों समाज के युवा भाग लेते नजर आते हैं।