बांदा:कालिंजर पुलिस ने 7.9 किलो अवैध सूखा गांजा के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान
ऑपरेशन ईगल के तहत कालिंजर पुलिस ने गिरधरपुर मोड़ के पास एक महिला को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से 7 किलो 900 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया।
Banda, Banda | Jul 28, 2026