अटेर: गोपाल गौशाला में भारत विकास परिषद के तहत चल रहे बाल संस्कार शिविर मे पहुंचे एसडीओपी, बच्चों को आत्मरक्षा करने की दी सलाह
Ater, Bhind | Jun 8, 2026 भिण्ड। भारत विकास परिषद जागृति शाखा के तत्वावधान में गोपाल गौशाला परिसर में आयोजित बाल संस्कार शिविर के आठवें दिन सोमवार को बच्चों के बीच विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह करीब 10 बजे अटेर एसडीओपी रविंद्र बास्कुले एवं देहात थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत शिविर में पहुंचे और बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।