सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू की 12 दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार को पटना में मौत हो गई। रविवार को करीब 12 बजे हिंदू रीति-रिवाज के साथ उनकी अंतिम यात्रा सुल्तानगंज बाजार स्थित पैतृक आवास से निकाली गई। अंतिम यात्रा चौक बाजार होते हुए नमामि गंगे घाट स्थित मुक्तिधाम पहुंची।