जांजगीर: पामगढ़: जिला जेल में 4 बंदी एचआईवी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग को नहीं है जानकारी
जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का मामला सामने आया है। मामले ने स्वास्थ्य और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को भी इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में संक्रमित बंदियों के उपचार, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य निगरानी को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा।