चक्रधरपुर के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एवं लोकप्रिय कमेंटेटर थॉमस बोयपाई (32 वर्ष) का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और ग्रामीण खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर प्रखंड के लौड़िया गांव निवासी थॉमस बोयपाई की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गईl