सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी गाँव के पास तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से सवार व्यक्ति गिरकर घायल हुआ
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के चंदवारी गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके से गुजर रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।