फेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरा गांव के पीछे छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 300 लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब (गुड़की) बरामद की, जिसे विधिवत नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।