शामली: शामली के विकास नगर निवासी महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Shamli, Shamli | Aug 3, 2026 सोमवार को शामली के विकासनगर निवासी महिला कविता ने जनपदस्तरीय अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में उसके पति गौतम का निधन हो गया था। आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला ने बताया कि ससुरालिए उसे और उनकी 6 साल की बेटी को घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस पर भी कार्रवाई नही करने का आरोप लगाया।