पचपदरा: अवैध बजरी से भरे डंपर को ज़ब्त कर पचपदरा पुलिस ने थाना परिसर में रखवाया
पचपदरा पुलिस थाना अधिकारी अमराराम खोखर ने जानकारी देते हुए बताया कि पचपदरा पुलिस टीम एवं डीएसटी टीम ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर डट रात्रि कार्रवाई कर अवैध बजरी खनन करते हुए एक डंपर को जप्त किया है। पुलिस कार्यवाही होते देखकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस टीम ने अवैध बजरी से भरे डंपर को पचपदरा पुलिस से थाना परिसर में रखवाया।