पचपदरा: यात्री की गाड़ी से सामान चुराने वाले एक आरोपी को जसोल पुलिस से टीम ने गिरफ्तार किया
जसोल पुलिस थाना अधिकारी चंद्र सिंह भाटी ने रविवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि नाकोड़ा दर्शन करने आए एक यात्री की गाड़ी से सामान चुराने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भगवान राम पुत्र भोमाराम जाती कल्बी निवासी समदड़ी को यात्री का सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।