बरेली: बरेली में बारिश का कहर, मंदिर की दीवार और लिंटर भरभराकर गिरा, बाल-बाल बची लोगों की जान
बरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच पुराना शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के रोहिली टोला की सुनारों वाली गली में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां ठाकुर जी विराजमान मंदिर की दीवार और लिंटर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस वक्त मलबे के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर