हापुड़ ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर को प्यास लगी तभी दुकानदार ने बिसलेरी की बोतल मंगाई, दुकान से डीप फ्रीजर में रखी बोतल युवक लेकर आया।
तेज प्यास में टीचर ने बोतल खोली और उसे पी लिया, बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था अब टीचर मेडिकल कालेज में भर्ती जिंदगी-मौत से जूझ रही है।
बोतल बेचने वाली दुकानदार का दावा है कि यह बोतल सीलबंद थी, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है।