पिछोर: ग्राम पंचायत चौमुहाँ में शासकीय उचित मूल्य की दुकान की शिकायतों पर एसडीएम ने किया निरीक्षण
पिछोर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चौमुहाँ के आदिवासी ग्रामवासियो द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण न होने की शिकायतों को लेकर पिछोर एसडीएम ममता शाक्य द्वारा आज गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे चौमुहाँ उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तथा मौके पर ही हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गई इस दौरान ढला गेहूँ खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण।