गिरिडीह: उपायुक्त ने डीसी ऑफिस में लगाया जनता दरबार, नागरिकों की समस्याओं को सुना और दिए आवश्यक निर्देश
उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को 11 बजे डीसी ऑफिस में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी व शीघ्र निवारण सुनिश्चित करना रहा।