जबलपुर में एक गाय को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गाय शख्स के खेत में घुस गई थी, जिससे नाराज होकर यह घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया। घटना पनागर थाना के टगरा महगंवा गाँव की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिस पर गाय को बुरी तरह से मारने वाला आरोपी भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर एसपी के निर्देश पर पनागर थाना प्रभारी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ा।