टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने महिला सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 15.41 ग्राम चिट्टा बरामद
जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिब्बी पुलिस ने एक महिला सहित दो तस्करों को अवैध चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में सूरेवाला चौकी प्रभारी रमेश चन्द्र की टीम ने ख्यालीराम की ढाणी के पास नाकेबंदी के दौरान हरजिन्द्र सिंह उर्फ डॉक्टर को 10.25 ग्राम चिट्टे सहित दबोचा।