मिहींपुरवा: झाला ग्राम में एक महिला पर बंदर ने किया हमला, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
मोतीपुर इलाके में एक महिला पर घर में घुसे बंदर ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना झाला ग्राम में हुई, जहां रीता देवी नामक महिला के घर में एक बंदर घुस आया था। बंदर घर में रखा अनाज खा रहा था। जब रीता देवी ने उसे भगाने का प्रयास किया, तो बंदर ने उन पर हमलाकिया