बारां: बारां में सीवरेज कार्य से सिरदर्द, अंबेडकर सर्किल पर जाम से आमजन परेशान
Baran, Baran | Apr 3, 2026 शहर के अंबेडकर सर्किल पर चल रहे सीवरेज कार्य ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क के एक हिस्से पर काम होने के कारण आवागमन फिलहाल एक साइड से ही संचालित किया जा रहा है, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को भी अंबेडकर सर्किल पर जाम की स्थिति बनी रही।