जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 11 जून 2017
जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना पैकोलिया क्षेत्र के ग्राम पुरैना खास में जन-समस्याओं के त्वरित समाधान, गांवों के विकास एवं शांति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से “आइए एक साथ मिलकर बेहतर गांव का निर्माण करें।” विषयक रात्रि कालीन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित रहकर स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। मुख्य उद्देश्य:गांवों में व्याप्त समस्याओं (जल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा आदि) की जानकारी प्राप्त करना विकास कार्यों की समीक्षा एवं शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराना, महिलाओं, बच्चों, किसानों, युवाओं एवं वृद्धजनों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान, कानून व्यवस्था, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना, जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने अपील की कि सभी ग्रामीण भाई-बहन इस चौपाल में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी समस्याओं को निर्भय होकर रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था से संबंधित किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jun 11, 2026