जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 11 जून 2026
जिला अस्पताल चौराहे पर सालों से जाम का कारण बना बिजली का खंभा हटा, CRO कीर्ति भारती ने दिलाई राहत
बस्ती शहर के अस्पताल चौराहे पर वर्षों से जाम की सबसे बड़ी वजह बना बिजली का खंभा आखिरकार हटा दिया गया। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति भारती ने आज गुरुवार को नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर खंभे को हटवाया और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाई। अस्पताल चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। जिला अस्पताल, कचहरी और बाजार को जोड़ने वाले इस चौराहे पर बीच सड़क पर लगे बिजली के खंभे की वजह से सुबह-शाम भीषण जाम लगता था। एंबुलेंस तक घंटों फंसी रहती थी।आज गुरुवार सुबह CRO कीर्ति भारती खुद नगर पालिका ईओ और बिजली विभाग के अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचीं। स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने तुरंत खंभा हटाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की टीम ने क्रेन की मदद से दो घंटे में खंभे को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
संवाददाता हरि ओम प्रकाश
Basti, Basti | Jun 11, 2026