सिरदला: पुलिस ने शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 7 पियक्कड़, 2 कारोबारी व 2 वारंटी गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद
सिरदला में शराब कारोबारियों और पियक्कड़ों के खिलाफ थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार का अभियान लगातार असर दिखा रहा है। शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ सिरदला बाजार के पानी टंकी तालाब के किनारे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई, सात लोगों को शराब पीते हुए और दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। 2 pm