डौण्डीलोहारा: जल जीवन मिशन बना नल बिना जल योजना, टंकी निर्माण के 3 साल बाद भी कामकपार में नहीं पहुंची पानी की बूंद <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत बालोद जिले के अंतिम छोर और डौंडीलोहारा जनपद पंचायत के वनचाल ग्राम कमकापार में कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां टंकी निर्माण, पाइपलाइन बिछाने और घरों में नल लगाने का कार्य दो वर्ष पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन आज भी गांव के लोग नलों से टपकने वाली एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।