कोलायत: हदा थाना क्षेत्र के नांदड़ा में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की, हदा थाने में मर्ग दर्ज हुई
हदां थाना क्षेत्र के नांदड़ा गांव में एक युवक द्वारा खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। हदां थानाधिकारी सीआई इमिचंद ने बताया कि नांदड़ा निवासी 33 वर्षीय चतुगिरी ने खेत में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।