बागपत: बड़ौत में व्यापारी और उसके पुत्र की हत्या के विरोध में बागपत शहर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
Baghpat, Bagpat | Jun 10, 2026 बुधवार की सुबह करीब साढे नौ बजे बड़ौत में व्यापारी और उसके पुत्र की हत्या के विरोध में बुधवार को बागपत शहर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपितों का एनकाउंटर करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।